[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

डिजिटल सर्वेक्षण कार्य में लापरवाही पड़ा भारी, पटवारी तत्काल प्रभाव से निलंबित

रायपुर, 09 सितम्बर (वेदांत समाचार)। एग्रीटस्टैक परियोजना के अंतर्गत चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण और भुईंया सॉफ्टवेयर में गिरदावरी प्रविष्टि कार्य में लापरवाही बरतने पर रायपुर जिले के आरंग तहसील के पटवारी बद्री प्रसाद टंडन को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आरंग की ओर से आदेश जरी किया गया है।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), आरंग द्वारा जारी आदेशानुसार तहसील आरंग के ग्राम अमसेना, कोड़ापार, धोबभट्ठी, परसवानी, केशला एवं धौराभाठा में निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं करने और नियमों के विपरीत आचरण किए जाने के कारण हल्का क्रमांक 10 एवं 13 के पटवारी बद्री टंडन को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

[metaslider id="133"]