[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

Accident News : रॉन्ग साइड से अज्ञात वाहन ने कुचला, बाइक सवार की मौत…

दुर्ग,09 सितम्बर (वेदांत समाचार)। जिले के धमधा थाना क्षेत्र में एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। कुम्हीगुड़ा निवासी 25 वर्षीय प्रिंस सिंह राजपूत अपनी बाइक से भिलाई जा रहा था। रात 8:40 बजे कृष्ण पैलेस के सामने रॉन्ग साइड से आए एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी। घायल युवक को जिला अस्पताल धमधा ले जाया गया।

जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रिंस अपने माता-पिता की इकलौता संतान था। उनके पिता सुरेंद्र सिंह चंदेल कुम्हीगुड़ा में रहते हैं। प्रिंस की माता का निधन कोरोना काल में हो चुका था। धमधा एसडीओपी अलेक्जेंडर किरो के अनुसार, घटनास्थल पर पर्याप्त रोशनी नहीं थी।

तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग हादसे का कारण मानी जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर वाहन और चालक की पहचान करने में जुटी है।

[metaslider id="133"]