[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

IPS Transfer Posting Full List: बदल गए 17 जिलों के SP.. देर रात प्रदेश के 30 IPS का तबादला, पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी, देखें लिस्ट

IPS Transfer and Posting Full List: भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार ने देर रात बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। एक ही आदेश में 30 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। इनमें कई जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) भी शामिल हैं। रीवा एसपी विवेक सिंह को हटाकर भोपाल पुलिस का उपायुक्त बनाया गया है। उनकी जगह शैलेन्द्र सिंह चौहान को रीवा का नया एसपी नियुक्त किया गया है।

झाबुआ के एसपी शिवदयाल होंगे, जबकि अलीराजपुर में रघुवंश कुमार सिंह नए एसपी होंगे। उमरिया जिले की कमान विजय भगवानी को सौंपी गई है। बैतूल एसपी निश्चल झारिया को हटाया गया है। अब श्योपुर एसपी वीरेंद्र कुमार जैन बैतूल के नए एसपी होंगे। सीधी जिले में संतोष कोरी को एसपी बनाया गया है।

नर्मदापुरम के एसपी गुरुकरण सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह पन्ना के एसपी साईं कृष्ण थोटा को नर्मदापुरम का नया एसपी बनाया गया है। वहीं, उमरिया एसपी निवेदिता नायडू को पन्ना भेजा गया है। सतना में भी बदलाव किया गया है। यहां आशुतोष की जगह हंसराज सिंह को नया एसपी नियुक्त किया गया है।

भोपाल ग्रामीण का एसपी अब रामशरण प्रजापति होंगे। हरदा जिले में शशांक को एसपी बनाया गया है। मैहर का एसपी अवधेश प्रताप सिंह को बनाया गया है। खरगौन जिले में रविन्द्र वर्मा नए एसपी होंगे। श्योपुर के एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल बनाए गए हैं। झाबुआ के एसपी पद्म विलोचन शुक्ला को एसपी रेल इंदौर पदस्थ किया गया है।

देखें पूरी लिस्ट..

[metaslider id="133"]