[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

5 जिलों में जलभराव से फसलें चौपट, कई इलाके डूबे

फरीदाबाद/नारनौल,08 सितम्बर। हरियाणा में बाढ़ और लगातार बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। पांच जिलों में जलभराव से फसलों को भारी नुकसान हुआ है, वहीं रिहायशी इलाके भी पानी में डूबे हुए हैं।

नारनौल: मकान पर गिरी बिजली, छत क्षतिग्रस्त

शनिवार अल सुबह नारनौल के गांव सैदपुर में तेज गर्जन के साथ बिजली गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में छत पर गहरा गड्ढा बन गया और दरवाजा भी टूट गया। गांव के आधा दर्जन से ज्यादा घरों में बिजली उपकरण जलकर खराब हो गए। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

फरीदाबाद: यमुना किनारे कटाव रोकने वाली दीवार खिसकी

फरीदाबाद के मंझावली यमुना पुल के पास मिट्टी का कटाव रोकने के लिए बनाई गई दीवार अपने स्थान से खिसक गई है। अन्य दीवारों की स्थिति भी संतोषजनक नहीं बताई जा रही। हालांकि पिछले 24 घंटों में बसंतपुर क्षेत्र में यमुना का जलस्तर करीब दो फीट घटा है, लेकिन निचले इलाकों में अब भी पानी भरा हुआ है। हालात सामान्य होने में समय लग सकता है।

[metaslider id="133"]