[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

मुंबई को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, ‘लश्कर-ए-जिहादी’ के नाम से भेजा था मैसेज

मुंबई: उत्तर प्रदेश के नोएडा निवासी अश्विन कुमार सुप्रा (50) को मुंबई में बम विस्फोट की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने यह कार्रवाई बीते दिन की। पुलिस के अनुसार, आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। उसका फोन और सिम कार्ड जब्त कर लिया गया है, और उसे नोएडा से मुंबई लाया जा रहा है। मामले की गहन जांच जारी है।

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर धमकी भरे संदेश आए थे। इसमें दावा किया गया कि शहर में 34 वाहनों में ‘मानव बम’ लगाए गए हैं, जिनके विस्फोट से मुंबई दहल जाएगी। ‘लश्कर-ए-जिहादी’ नाम के संगठन ने 14 पाकिस्तानी आतंकवादियों के भारत में घुसने और 400 किलोग्राम आरडीएक्स के इस्तेमाल का दावा किया।

मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और सभी दावों की जांच कर रही है। पिछले महीने भी नवी मुंबई पुलिस ने मुंबई-अहमदाबाद उड़ान और छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में एफआईआर दर्ज की थी। जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी।

[metaslider id="133"]