[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

कोरबा में यादव परिवार का हर्षोल्लास से गणेश विसर्जन

कोरबा जिले के पटेल पारा में रहने वाले यादव परिवार ने अपने निवास स्थल पर 10 दिनों तक श्री गणेश प्रतिमा की स्थापना की। इस दौरान परिवार ने प्रतिदिन सुबह-शाम पूजा-अर्चना और भोग प्रसाद का वितरण किया।

दस दिवसीय पूजन के उपरांत शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ सहपरिवार विधिवत पूजा-अर्चना कर गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। आयोजन में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

गणेश विसर्जन के अवसर पर यादव परिवार ने अपने घर को भव्य रूप से सजाया था। गणेश प्रतिमा को विसर्जन के लिए तैयार करने के बाद परिवार के सदस्यों ने मिलकर ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ का जयघोष करते हुए विसर्जन स्थल तक जाएं।

विसर्जन के दौरान परिवार ने पारंपरिक तरीके से गणेश प्रतिमा को विसर्जित किया। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने मंत्रों का जाप किया और भगवान गणेश से अपने सभी कष्टों को दूर करने की प्रार्थना की।

गणेश विसर्जन के बाद परिवार ने पूजन सामग्री को विधिवत तरीके से निपटाया। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं।

[metaslider id="133"]