[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

Radha Ashtami 2025 : राधा अष्टमी पर जरूर करें राधा रानी के इन 28 नामों का जप, हर मनोकामना होगी पूरी…

हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा अष्टमी पड़ती है। इस तिथि पर ही राधा रानी का जन्म हुआ था। राधा-कृष्ण भक्तों के लिए राधा अष्टमी का दिन बेहद ही खास होता है।

इस साल 31 अगस्त को श्री राधा रानी जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तरह ही राधा रानी का जन्मोत्सव भी बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। जन्माष्टमी की तरह राधाष्टमी का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं संतान सुख और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं।

पौराणिक कथाओं के अनुसार जो लोग राधा रानी जी को प्रसन्न कर लेते हैं। उनसे भगवान श्री कृष्णा अपने आप प्रसन्न हो जाते हैं। कहा जाता है कि व्रत करने से घर में मां लक्ष्मी आती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। राधा रानी के बिना भगवान श्री कृष्ण की पूजा भी अधूरी मानी जाती है। इसलिए राधा अष्टमी का त्योहार भी कृष्ण जन्माष्टमी की तरह बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

राधा रानी के 28 नामों का जप करने से मिलता है विशेष फल-

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राधा अष्टमी के दिन राधा रानी के 28 नामों का अधिक से अधिक जप करना चाहिए। राधा रानी के नामों का जप करने से जीवन के सभी दुख-कष्टों से छुटकारा मिलता है और राधा रानी अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती है। राधा अष्टमी के पावन दिन राधाजी को प्रसन्न करने के लिए उनके 28 नामों का जाप अवश्य करें। जिस व्यक्ति पर राधा रानी की कृपा हो जाती है उस पर श्री कृष्ण के साथ ही सभी देवी-देवताओं की कृपा भी बरसती है।

राधा रानी के 28 नाम-

राधा

गोपी

पूर्णा

रमा

सत्या

रम्या

मूल

सर्वाद्या

सर्ववन्द्या

राधिका

वृंदाराधा

गान्धर्वा

आरम्या

रुक्मिणी

परमेश्वरी

रासेश्वरी

सत्यपरा

सत्यभामा

परात्परतरा

वृषभानुसुता

प्रकृति ईश्वरी

श्रीकृष्णवल्लभा

वृदावनविहारिणी

कृष्णमत्राधिदेवता

भुक्ति-मुक्तिप्रदा

पूर्णचन्द्रविमानना

भव्यव्याधि-विनाशिनी

अशेषगोपीमंडलपूजिता

[metaslider id="133"]