[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

वैष्णो देवी में लैंडस्लाइड से मौत का आंकड़ा 32 हुआ:मृतकों में ज्यादातर श्रद्धालु, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है

जम्मू के कटरा स्थित वैष्णो देवी धाम पर मंगलवार को अर्धकुमारी के पास हुई लैंडस्लाइड में मरने वालों का आंकड़ा 30 हो गया है। एसएसपी रियासी परमवीर सिंह ने बुधवार सुबह ये जानकारी दी।कल देर रात तक 7 लोगों के मरने की खबर थी। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। वहीं, खराब मौसम की वजह से वैष्णो देवी यात्रा स्थगित की गई है।

मंगलवार को जम्मू शहर में 24 घंटे से भी कम समय में 250mm से ज्यादा बारिश हुई। इससे कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात हैं। घरों और खेतों में पानी भर गया है। लैंडस्लाइड के कारण कई पुल-सड़कें क्षतिग्रस्त हैं।

यहां 3500 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। जिला प्रशासन, पुलिस, NDRF, SDRF, भारतीय सेना रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।

नॉर्दर्न रेलवे ने भी आज जम्मू-कटरा से चलने वाली और यहां रुकने वाली 22 ट्रेनें रद्द की हैं। इसके अलावा 27 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। हालांकि, कटरा-श्रीनगर के बीच ट्रेन सर्विस जारी है।

[metaslider id="133"]