[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

कोरबा पुलिस की सख्ती: त्योहारों के मद्देनज़र शराब दुकानों एवं आहताओं की जांच तेज

कोरबा, 23 अगस्त 2025: आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कोरबा पुलिस ने जिले में कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत स्थित शराब दुकानों एवं आहताओं की सतत निगरानी एवं जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, अनियंत्रित भीड़ अथवा अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए जिलेभर में निरंतर चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को रोका जा सके और नागरिक शांति एवं सुरक्षा के साथ त्यौहार मना सकें।

कोरबा पुलिस आमजन से अपील करती है कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को सहयोग प्रदान करें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम थाने/चौकी को दें।

[metaslider id="133"]