[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

मध्य प्रदेश को मिला सबसे लंबा फ्लाईओवर, गडकरी और मोहन यादव देंगे विकास की सौगात…

जबलपुर,23अगस्त । मध्य प्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर का लोकार्पण शनिवार दोपहर 12 बजे एक भव्य समारोह में किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। प्रदेश के इस सबसे लंबे फ्लाईओवर का निर्माण 1150 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इसके शुरू होने से न केवल शहर की यातायात व्यवस्था सुगम होगी, बल्कि लोगों को जाम की समस्या से भी बड़ी राहत मिलेगी।

607 करोड़ से रिंग रोड का पांचवां हिस्सा भी बनेगा
फ्लाईओवर के लोकार्पण के दौरान ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अमझर बरेला रोड फोर लेन रिंग रोड निर्माण के पांचवें हिस्से का भी शिलान्यास करेंगे। इसकी लागत 607 करोड़ रुपये होगी। रिंग रोड के 114 किलोमीटर के हिस्से में यह पांचवां और अंतिम हिस्सा 18 किलोमीटर है, जो अभी तक फाइनल नहीं हुआ था। इससे अलावा चार हिस्से में सड़क निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।

[metaslider id="133"]