[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

रफ्तार का कहर : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई थार , उड़े परखच्चे, 2 की हालत गंभीर

रायपुर,20अगस्त (वेदांत समाचार): राजधानी रायपुर में रफ्तार का कहर देखने को मिला. मंगलवार को तेलीबांधा थाना क्षेत्र के वीआईपी रोड में मंगलवार की रात भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. हादसा इतना भयानक था कि, कार के परखच्चे उड़ गए. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की रात वीआईपी रोड में महिंद्रा थार तेज रफ्तार में दौड़ रही थी. तभी चालक कार से नियंत्रण खो बैठा. और थार सीधा जाकर पेड़ से जा टकराई. तेज रफ्तार होने से कार को काफी नुकसान पहुंचा हैं, वहीं कार में सवार 5 लोगों में से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है. फिलहाल, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

[metaslider id="133"]