[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

Raipur News: छत्तीसगढ़ में जल जंगल होने के बाद भी बिजली बिल बढ़ रहा है: छाया वर्मा

रायपुर, 06 अगस्त (वेदांत समाचार)। पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा ने छत्तीसगढ़ में बिजली बिल वृद्धि पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जल और जंगल होने के बावजूद बिजली बिल बढ़ रहा है, जो चिंताजनक है। कांग्रेस के शासनकाल में 400 यूनिट हाफ बिजली बिल योजना लाई गई थी, लेकिन अब इसमें बढ़ोतरी की जा रही है।

पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जल जंगल होने के बाद भी बिजली बिल बढ़ रहा है ।

कांग्रेस के शासन काल में 400 यूनिट हॉफ बिजली बिल योजना लाई गई थी ,

स्मार्ट मीटर के नाम से भ्रष्टाचार और धांधली हो रही है ,

पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने संबोधित करते हुए कहा

बिजली नियामक आयोग जाकर हमने पूछा कि सरप्लस बिजली उत्पादन वाले राज्य में बिजली बिल में बढ़ोतरी क्यों?

10 हजार सरकारी बिल्डिंगों में 10 हजार करोड़ का बिजली बिल बकाया है ,

फ्लैट में रहने वाले लोग,कच्चे मकान में वाले लोग सोलर कैसे लगाएंगे ,

डेढ़ लाख लोगों के यहां सोलर पैनल लगाने के लिए सबको परेशान किया जा रहा है.

पूछा कि किस सेठ को खुश करने ऐसा किया जा रहा है ,

अब 200 से 600 यूनिट तक खपत वाले उपभोक्ताओं को 1400 रू तक ज्यादा बिजली बिल देना होगा….

[metaslider id="133"]