[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

मानव तस्करी मामले में फंसी केरल की दो नन को NIA कोर्ट से मिली जमानत, दुर्ग जेल से हुईं रिहा

0.मानव तस्करी और धर्मांतरण के आरोपों में गिरफ्तार दो ननों को मिली जमानत

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मानव तस्करी और धर्मांतरण के आरोपों में गिरफ्तार केरल की दो ननों को बिलासपुर स्थित एनआईए कोर्ट से जमानत मिल गई है। कोर्ट ने दोनों ननों की जमानत याचिका मंजूर करते हुए उनकी रिहाई के आदेश जारी किए हैं।

दोनों ननों पर आरोप है कि वे छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल इलाकों में मासूम बच्चियों को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण और मानव तस्करी के कार्य में शामिल थीं। इसी मामले में उन्हें बीते दिनों गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था।

बिलासपुर हाईकोर्ट में ननों की ओर से जमानत याचिका दाखिल की गई थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। इसके बाद बिलासपुर स्थित एनआईए विशेष अदालत में अंतिम सुनवाई हुई, जिसमें पीड़ित पक्ष ने अपनी दलीलें दर्ज कराईं। विशेष न्यायाधीश सिराजुद्दीन कुरैशी ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जमानत मंजूर करते हुए रिहाई का आदेश दिया।

[metaslider id="133"]