[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

जम्मू-कश्मीर : भारी बारिश के बाद रामबन में बगलिहार बांध के सभी गेट खोले गए…

जम्मू-कश्मीर01अगस्त : जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में बगलिहार जलविद्युत परियोजना के सभी स्पिलवे गेट भारी वर्षा के बाद खोल दिए गए हैं। जिला प्राधिकारियों ने आम जनता को नदी के किनारे न जाने की चेतावनी जारी की है। रामबन के अतिरिक्त उपायुक्त वरुणजीत सिंह चरक ने अपने बयान में कहा कि मुझे बगलिहार जलविद्युत परियोजना के इंजीनियरिंग और मैकेनिकल प्रभाग से एक परामर्श पत्र प्राप्त हुआ,

जिसमें कहा गया था कि वे अपने बांध के द्वार खोलेंगे। रामबन के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने एक परामर्श जारी कर सभी संबंधित राजस्व, पुलिस, एसडीआरएफ और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे निकट समन्वय स्थापित करें और चेनाब नदी के तटों पर स्थिति पर संयुक्त रूप से नजर रखें। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए स्थानीय प्राधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे निवासियों को नदी के किनारे लोगों, पशुओं, राफ्टों और वाहनों सहित अन्य गतिविधियों से बचने की सलाह दें।

[metaslider id="133"]