[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

KORBA:कुआं धंसने से पति-पत्नी और बेटा दबे, रात ढाई बजे बारिश के कारण रोकना पड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन; आज फिर शुरू होगा ऑपरेशन

कोरबा,30 जुलाई (वेदांत समाचार)। जिले में भारी बारिश के कारण एक कुआं धंस गया। इस हादसे में एक ही परिवार के 3 सदस्य मलबे में दब गए। मंगलवार की इस घटना के बाद रात ढाई बजे तक SDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया लेकिन बारिश और अंधेरा ज्यादा होने के कारण इसे रोकना पड़ा। टीम आज फिर ऑपरेशन शुरू करेगी।

मामला जटगा चौकी क्षेत्र के बनवार गांव का है। जानकारी के मुताबिक, छोटू राम श्रीवास (65), पत्नी कंचन श्रीवास (53) और बेटा गोविंद श्रीवास (30) कुएं में लगे मोटर पंप को निकालने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पूरा कुआं धंस गया। 2 महीने पहले ही कुआं खुदवाया गया था। भारी बारिश के कारण कोरबा में कुआं धंस गया। हादसे में परिवार के 3 सदस्य मलबे में दब गए।

भारी बारिश के कारण कोरबा में कुआं धंस गया। हादसे में परिवार के 3 सदस्य मलबे में दब गए। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। SDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। SDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

[metaslider id="133"]