[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

हिमाचल में भरी बारिश के करण घरो में घुसा पानी,मलबे में दबी गाड़ियां, पंडोह डैम लबालब भरा

हिमाचल,28 फ़रवरी 2025/ प्रदेश में बारिश से जगह-जगह तबाही हो रही है। कांगड़ा के छोटा भंगाल और कुल्लू के पहनाला खड्ड में बादल फटने से तबाही हुई है। पहनाला में बादल फटने के बाद एक दर्जन गाड़ियां नाले के बहाव में बह गई। छोटा भंगाल में दो किसानों की जमीन को नुकसान हुआ है। भरमौर और किन्नौर में दो जगह ग्लेशियर फिसलने की घटनाएं पेश आई।

कुल्लू के अखाड़ा बाजार में सुबह के वक्त भारी बारिश के बाद लोगों के घरों और होटलों में पानी घुस गया। नाले में बाढ़ की वजह से कई गाड़ियां मलबे में दब गई। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों लैंडस्लाइड से काफी नुकसान हुआ।

भारी बारिश के बाद मंडी में पंडोह डैम का जलाशय पानी से भर गया है। इसे देखते हुए पंडोह डैम के गेट को खोल दिया गया है। डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने पंडोह डैम से नीचे ब्यास नदी के किनारे नहीं जाने की एडवाइजरी जारी की है।

लैंडस्लाइड से पलटी प्राइवेट बस
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर आज सुबह लैंडस्लाइड की चपेट में प्राइवेट बस आ गई। पहाड़ी गिरने के बाद बस पलट गई और सड़क किनारे लगी दीवार पर जाकर रुकी। इसमें ड्राइवर और कंडक्टर सहित 4 लोग घायल हो गए। घायलों का नगवांई अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सूचना के अनुसार, शुक्रवार सुबह 6.50 बजे मनाली से पठानकोट जा रही निजी बस जब बनाला के पास पहुंची, तो यहां पहाड़ी से अचानक लैंडस्लाइड हो गया। इसमें ड्राइवर जसवंत सिंह, कंडक्टर अंकुश और दो अन्य यात्री घायल हो गए। दीवार से बस नीचे गिरती तो यहां बड़ा हादसा हो सकता था।

पहाड़ी से मलबा गिरने से पलटी बस
पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने के बाद बस सड़क किनारे पलट गई। गनीमत यह रही की बस नीचे खाई में नहीं गिरी। लैंडस्लाइड के बाद चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे बंद यातायात के लिए बंद हो गया।

एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि सुबह के वक्त यह हादसा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सरकार ने भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

[metaslider id="133"]