[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

CG NEWS: युवक ने पेड़ पर लगाई फांसी,शाम को घूमने निकला था, सुबह खेत में मिला शव, आत्महत्या का कारण अज्ञात

जांजगीर-चांपा,28 फ़रवरी 2025 (वेदांत समाचार)/ जिले के परसहीखार में एक 45 वर्षीय युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान भीम धिरही के रूप में हुई है। वह वार्ड नंबर 11, गुरुघासीदास मोहल्ले का निवासी था।

गुरुवार शाम लगभग 6 बजे भीम घर से घूमने निकला था। रात तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजन चिंतित हो गए। शुक्रवार सुबह खेत में काम करने पहुंचे किसानों ने एक व्यक्ति को पेड़ पर लटका देखा। उन्होंने तुरंत अकलतरा पुलिस को सूचना दी।

जांच के बाद आत्महत्या के कारणों का चलेगा पता

पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान की। मृतक ने गमछे से फांसी लगाई थी। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आत्महत्या का वास्तविक कारण सामने आ सकेगा।

[metaslider id="133"]