[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

CG NEWS : गवर्नमेंट टीचर ने अपने पड़ोसी के एक घर में आगजनी की घटना को दिया अंजाम…

दुर्ग,25जुलाई(वेदांत समाचार)। जिले में एक गवर्नमेंट टीचर ने अपने पड़ोसी के एक घर में खड़ी कार-बाइक को जला दिया दी। नंदिनी टाउनशिप में रहने वाले 2 परिवार के बीच आपसी मनमुटाव था। जिसके बाद आरोपी टीचर अपनी बाइक से पेट्रोल निकालकर कैन में भरकर विश्वकर्मा परिवार के घर ले गया और गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। मामला नंदिनी थाना क्षेत्र का है। गनीमत रही कि समय रहते पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पा लिया था,

जिससे घर में मौजूद चार सदस्य बाल बाल बचे लेकिन गाड़ी जलकर राख हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। जिसके घर में आग लगी वह भी गवर्नमेंट टीचर है। घटना 27 जून की है। एएसपी पद्मश्री तवंर ने बताया कि नंदिनी टाउनशिप निवासी रामेश्वर कुमार विश्वकर्मा ने 27 जून को नंदिनी थाना में आकर शिकायत दर्ज कराई थी

कि 26-27 जून की रात को अज्ञात हमलावरों ने उसके घर के बाहर खड़ी कार व बाइक में आग लगा दी है। शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस ने पूछताछ शुरू की। संदेश के आधार पर पड़ोसी टाउनशिप नंदिनी निवासी राजेश कुमार मरकाम और उसके साथी उमेश पाटील को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ शुरू की। उन्होंने ही आपसी रंजिश के तहत इस घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

[metaslider id="133"]