[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

CM Vishnu Deo Sai : लेफ्टिनेंट जनरल शेखावत मिले CM साय से, राहत बचाव और सैनिक कल्याण पर प्रदेश सरकार और इंडियन आर्मी के बीच होगा कोऑर्डिनेशन

रायपुर, 18 जुलाई I रायपुर में मध्य भारत क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल पी.एस. शेखावत ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। यह बैठक आंतरिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और सैन्यकर्मियों के साथ पूर्व सैनिकों के कल्याण जैसे प्रमुख मुद्दों पर हुई। भारतीय सेना और राज्य सरकार के बीच समन्वय और सहयोग को मजबूत करने के सेना के अधिकारियों और मुख्यमंत्री ने चर्चा की।

इस मीटिंग में आपदा प्रबंधन की तैयारियों पर भी बात की गई। प्रदेश के संवेदन शील इलाकों में आंतरिक सुरक्षा में आपसी सहयोग को और बेहतर करने पर बात हुई। अग्निवीरों की भर्ती और सेवा खत्म होने के बाद पुनर्वास में राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं के जरिए सहायता देने पर बात हुई।

पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के लिए स्वास्थ्य सेवाएँ, पेंशन, कौशल विकास और शिकायत निवारण जैसे कार्यक्रमों को विस्तार दिए जाने पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने भारतीय सेना की राष्ट्र और छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रति निरंतर सेवाओं की सराहना की और आश्वस्त किया कि राज्य सरकार, सुरक्षा और कल्याण से जुड़े सभी कार्यक्रमों में सहयोग देगी।

[metaslider id="133"]