[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

BREAKING:रायगढ़ में फिर चोरों का कहर: श्याम मंदिर में 10 लाख की चोरी

रायगढ़,14 जुलाई 2025। रायगढ़ की कोतवाली पुलिस को एक बार फिर चोरों ने ललकारा है। आधी रात को श्याम मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने करीबन 10 लाख रुपये की चोरी को अंजाम दिया है। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, चोरों ने श्याम मंदिर का ताला तोड़कर नगदी और स्वर्ण आभूषणों को ले उड़े। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

यह घटना कोतवाली पुलिस की नाइट गश्त की पोल खोलती है। पुलिस की लापरवाही के कारण चोरों को इस तरह की घटना को अंजाम देने का मौका मिला।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है। उन्होंने कहा कि चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस काम कर रही है।

[metaslider id="133"]