[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

छत्तीसगढ़ी म्यूजिक वीडियो “मोंगरा करे मिसकॉल ” होगा 12 जुलाई को होगी रिलीज..!

CG CINEMA NEWS: छत्तीसगढ़ी भाषा, संस्कृति और परंपराओं को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक और सुंदर पहल करते हुए हमर छत्तीसगढ़ प्रोडक्शन अपना नया छत्तीसगढ़ी म्यूजिक वीडियो “मोंगरा करे मिस कॉल” लेकर आ रहा है, जो कि 12 जुलाई 2025 को रिलीज होने वाली है।इस वीडियो का निर्देशन छत्तीसगढ़ के उभरते और प्रतिभाशाली निर्देशक चंदन दीप द्वारा किया गया है, जिन्होंने कहानी, अभिनय और दृश्यात्मकता को बारीकी से सजाया-संवारा है। साथ ही छायांकन की बागडोर तामेंश्वर देव ने संभाली है, जिनकी सिनेमैटोग्राफी ग्रामीण जीवन और छत्तीसगढ़ी वातावरण को बेहद खूबसूरती से उकेरती है। इस गीत को स्वर दिया है लोकप्रिय गायक दानी वर्मा और मोंगरा विश्वकर्मा ने, जिनकी आवाज़ और भाव अभिव्यक्ति दर्शकों को गीत से जोड़ने में सफल होगी। गीत के बोल और संगीत भी दिल को छू जाने वाले हैं, जिन्हें लिखा और कंपोज किया है दानी वर्मा ने । इस वीडियो में मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे अभिनेता महेन्द्र नवनीत और अलीशा लकड़ा, जिनका अभिनय, हावभाव और छत्तीसगढ़ी परंपराओं के प्रति समर्पण, इस गीत को और भी जीवंत बना देता है। तो तैयार रहिए 12 जुलाई को हामर छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल पर रिलीज के लिए।

[metaslider id="133"]