[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

मध्य प्रदेश में क्यों ताजिया देता है भगवान श्रीकृष्ण को सलामी, बड़ी रोचक है कहानी, जानिए यहां…

देश में गंगा जमुनी तहजीब की एक बड़ी मिसाल मध्य प्रदेश को भोपाल में देखने को मिलती है, जहां मुहर्रम जुलूस के दौरान ताजिया करबला पहुंचने से पहले भगवान कृष्ण को सलामी देता है। ऐसा यहां पर करीब दो सदी से हो रहा है।

दरअसल, 200 साल पहले भंदर कस्बे में एक मुस्लिम परिवार ने चतर्भुज कृष्ण मंदिर का निर्माण कराया था। तब से ही यह परंपरा चली आ रही है कि ताजिया जब इस मंदिर के सामने से गुजरते हैं तो इन्हें कुछ देर के लिए रोका जाता है और यह भगवान के सामने सलामी देते हैं। बताया जाता है कि हजारी नाम के एक मुस्लिम परिवार को तलाब में सदियों पुरानी यह मूर्ति मिली थी। मुस्लिम परिवार ने इनके लिए मंदिर का निर्माण कराया और उनकी स्थापना कराई। परिवार ने मंदिर के लिए पांच बीघे जमीन दान में दी थी।

हजारी परिवार की भगवान कृष्ण में भी गहरी आस्था थी। बताया जाता है कि ग्यारस पर जब भगवान की मूर्ति को स्नान के लिए निकाला जाता था तो हजारी परिवार का एक सदस्य अवश्य वहां मौजूद होता था। वही मूर्ति को निकालते थे। लोग कहते हैं कि उनकी गैरमौजूदगी में सैकड़ों लोग मिलकर भी मूर्ति नहीं उठा पाते थे।

लोग बताते हैं कि हजारी परिवार के आखिरी सदस्य ने भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा था कि अब उनके परिवार में कोई नहीं है, कोई नहीं आ पाएगा इसलिए उठ जाना। इसके बाद से मूर्ति दूसरे लोगों से भी उठने लगी।

[metaslider id="133"]