[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

कोरबा में प्राइवेट स्कूलों का चुनाव कल, वोटिंग के लिए तैयारियां पूरी

कोरबा, 05 जुलाई (वेदांत समाचार)। कोरबा जिले के अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संघ जिला संघ कोरबा की चुनाव कल दिनांक 6 जुलाई 2025 दिन रविवार को ए के गुरुकुल में सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे के बीच नाम वापसी और 12:00 से 3:00 तक वोटिंग होगी। इसी बीच स्वल्पाहार का आयोजन भी किया जाएगा और 4:00 बजे चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।


कोरबा जिला में पहली बार वोटिंग माध्यम से चुनाव हो रहे हैं, जिनमें कोरबा जिला के समस्त पंजीकृत अशासकीय विद्यालय के संचालक, विद्यालय संचालक और प्राचार्य को वोट देने का अधिकार दिया गया है। प्रत्येक विद्यालय से दो-दो वोट अध्यक्ष और सचिव के लिए डाला जाएगा।

अध्यक्ष पद हेतु तीन उम्मीदवार मैदान में हैं – अक्षय कुमार दुबे (चुनाव चिन्ह – पुस्तक), भौंनेंद्रा कुमार डहरवाल (चुनाव चिन्ह – कलम) और धरम तिवारी (चुनाव चिन्ह – जलता हुआ मसाल)। इसी प्रकार सचिव पद हेतु तीन उम्मीदवार मैदान में हैं – राधेश्याम मनहर (चुनाव चिन्ह – लौ प्रकाशित दिया), संदीप केसरवानी (चुनाव चिन्ह – ब्लैक बोर्ड) और शिव शंकर जायसवाल (चुनाव चिन्ह – कमल फूल) । कोषाध्यक्ष हेतु धरमलाल तिवारी मैदान में हैं।

[metaslider id="133"]