[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग : महिला बस्तर फाइटर की लाश फंदे से लटकती मिली…

कोंडागांव,02जुलाई(वेदांत समाचार)। जिले में महिला बस्तर फाइटर की लाश फंदे से लटकती मिली है। मृतिका का नाम साक्षी पटेल (24 साल) है, जो केशकाल थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ थी। बुधवार सुबह उसका शव शासकीय हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित घर पर लटका मिला। मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबि, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वह अकेली रहती थी। बुधवार सुबह महिला आरक्षक ने लंबे समय तक दरवाजा नहीं खोला। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजे को तोड़ा। अंदर साक्षी की लाश कपड़े के फंदे से पंखे से लटकी हुई थी। जानकारी के मुताबिक, साक्षी 5 साल पहले बस्तर फाइटर में भर्ती हुई थी। 1 जुलाई मंगलवार को उसने सुबह 5 बजे से 2 बजे तक की ड्यूटी की थी। इसके बाद उसकी नाइट ड्यूटी (रात 10 से सुबह 5 बजे) लगी थी, लेकिन वह थाने नहीं गई। सुबह जब लोगों ने देखा तो वह सुसाइड कर चुकी थी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

साक्षी के पिता नारायणपुर में पुलिस में हवलदार के पद पर पदस्थ हैं। मूल रूप से इनका परिवार मध्यप्रदेश के रीवा का रहने वाला है। पुलिस विभाग के कर्मियों को 5 हाउसिंग बोर्ड के आवास मिले हैं। इमें से एक में साक्षी रहती थी। 2 जुलाई की सुबह शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

[metaslider id="133"]