[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

Chhattisgarh Crime : जीजा-साली ने मिलकर युवक को बनाया सेक्स्टार्शन का शिकार, वसूले 2 लाख रुपए

दुर्, 30 जून (वेदांत समाचार). जिले में जीजा-साली ने मिलकर एक युवक को सेक्स्टार्शन का शिकार बनाकर 2 लाख रुपए वसूल लिए। आरोपियों के खिलाफ पीड़ित ने नंदिनी थाने में अपराध दर्ज कराया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं साली दामिनी सोनी की तलाश में पुलिस जुटी है।

दरअसल नंदिनी थाना क्षेत्र के पथरिया निवासी जितेंद्र कुमार साहू और कोसनाला भिलाई निवासी दामिनी सोनी की साल 2008 से जान पहचान थी। इस दौरान उनका आपस में मिलना-जुलना और बातचीत होता रहा, लेकिन 2013 में दामिनी की शादी हो गई और दोनों की बातचीत बंद हो गई, लेकिन 2021 में दामिनी ने जितेंद्र को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा। फेसबुक पर फ्रेंड बनने के बाद दामिनी ने उसका मोबाइल नंबर मांगा। मोबाइल नंबर लेने के बाद फिर से दोनों की आपस में बातचीत शुरू हो गई।

प्लान के अनुसार दामिनी ने वॉट्सऐप पर चैटिंग करने लगी। दामिनी ने दोनों के बीच हुए बातचीत के मैसेज और कॉल के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार, पीड़ित जितेंद्र ने 27 जून को नंदिनी थाना में दामिनी सोनी और उसके जीजा चिंटू उर्फ मोहम्मद असलम के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी। दामिनी अपने फोन में सुरक्षित रखे हुए मैसेज, चैटिंग, कॉल और वीडियो रिकॉर्डिंग को वायरल करने की धमकी देकर उनसे 2 लाख रुपये लिए हैं।

दामिनी की लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर जितेंद्र ने उससे बातचीत करना बंद कर दिया। शातिर दामिनी ने अपने जीजा चिंटू उर्फ मोहम्मद असलम (25 वर्ष) को इस खेल में शामिल कर लिया था। जितेंन्द्र की शिकायत पर पुलिस ने धारा 308(2), 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर चिंटू को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन दामिनी फरार हो गया। पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुटी है।

[metaslider id="133"]