[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

बोरगांव दूर्गा मंदिर में मां विपदतारिणी व्रत पर उमड़ा आस्था का सैलाब…

महिलाओं ने माता से की सुख-समृद्धि और रक्षा की कमना

फरसगांव,29जून(वेदांत समाचार) : फरसगांव बोरगांव दुर्गा मंदिर में बंगाली समुदाय के महिलाओं द्वारा शनिवार को मां विपदतारिणी व्रत कथा का आयोजन किया गया। यह पूजा विशेष रूप से महिलाओं द्वारा परिवार की सुख-समृद्धि और सभी प्रकार के संकटों से मुक्ति पाने के लिए किया गया। इस पूजा में 13 तरह के फल, फूल और मिष्ठान्न अर्पित किए जाते हैं। इस दिन महिलाएं सुबह से निर्जला उपवास रखकर भक्ति भाव से पूजा अर्चना कर श्रद्धालु ने अपने परिवार की सुख, शांति व सुरक्षा की कामना की।

मंदिर में पुजारी सुभाष भौमिक द्वारा मां विपदतारिणी की व्रत कथा सुनाया गया, जिसे उपस्थित व्रतीयों ने श्रवण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मा विपदतारिणी के जयकारे भी खूब लगाए। जय मां विपदतारिणी के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। उल्लेखनीय है कि मां विपदतारिणी की पूजा रथ यात्रा के बाद शनिवार व मंगलवार को होती है। श्रद्धालु अपनी सुविधा के अनुसार मंगलवार या शनिवार को पूजा करते हैं। इस पूजा के पीछे ऐसी मान्यता है कि परिवार में आने वाले हर संकट को मां विपदतारिणी टाल देती हैं। इसलिए मां विपदतारिणी को संतुष्ट करने के लिए महिलाएं उपवास रखकर 13 तरह के फल, फूल, मिष्ठान आदि का चढ़ावा चढ़ाकर पूजा-अर्चना करती हैं। वहीं, रक्षा सूत्र के रुप में लाल रंग के धागे को मंदिर में पूजा कराने के बाद बांह में बांधा गया। इस धागे पर भी 13 गांठ लगाए जाते हैं। पूजा के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच मिष्ठान फल, खीर प्रसाद का वितरण किया गया।

[metaslider id="133"]