[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

Korba news : बारिश में निखरा गोविंदझुंझा जलप्रपात का सौंदर्य…

कोरबा,25जून(वेदांत समाचार)। बारिश के मौसम में प्रकृति के अलग-अलग रंग-रूप देखने को मिल रहे हैं। कहीं हरियाली तो कहीं और कुछ। कोरबा विकासखंड में चोरनई नदी पर मौजूद गोविंदझुंझा जलप्रपात का सौंदर्य इन दिनों निखर उठा है। लेमरू क्षेत्र से होकर आने वाली नदी देवपहरी के गोविंदझुंझा में जलप्रपात बनाती है। विपुल जलराशि का सैकड़ो फीट ऊंचाई से नीचे गिरना लोगों को मंत्रमुग्ध करता है। इस नजारे को देखने के लिए बारिश में सैलानी पहुंच रहे हैं।

[metaslider id="133"]