[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

MP NEWS : कुएं में गिरे बछड़े को बचाने उतरे 5 लोगों की मौत, जहरीली गैस का रिसाव बनी वजह…

MP NEWS : कुएं में गिरे बछड़े को बचाने उतरे 5 लोगों की मौत, जहरीली गैस का रिसाव बनी वजह…

गुना,24जून। जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है, यहां धरनावदा गांव में मंगलवार को एक कुएं में जहरीली गैस के कारण 5 लोगों की मौत हो गई। ये हादसा उस समय हुआ जब एक बछड़ा कुएं में गिर गया था और उसे निकालने के लिए ग्रामीण एक-एक कर कुएं में उतरते चले गए। इस दौरान गैस का रिसाव हुआ और अंदर गए 5 लोगों का दम घुटने से मौत हो गई।

रेस्क्यू टीम ने तीन शव निकाले, बाकी की तलाश जारी
मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने अब तक तीन शवों को बाहर निकाल लिया है, जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। बाकी दो शवों की तलाश जारी है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर डटी हुई है और घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है।

कैसे हुआ हादसा ?
जानकारी के अनुसार, सुबह एक बछड़ा पुराने कुएं में गिर गया। उसे बचाने के लिए एक ग्रामीण नीचे उतरा, लेकिन बाहर नहीं आया। इसके बाद एक-एक कर चार अन्य लोग भी कुएं में उतरे, लेकिन गैस रिसाव के कारण वे सभी बेहोश हो गए और उनकी मौत हो गई। कुएं में जहरीली गैस (संभावित मीथेन या हाइड्रोजन सल्फाइड) भर जाने के कारण सांस लेना मुश्किल हो गया, जिससे सबका दम घुट गया। धरनावदा गांव में हादसे के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई है। पुलिस-प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

[metaslider id="133"]

Vedant Samachar