POLICE TRANSFER : पुलिस महकमे में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 112 पुलिसकर्मियों का तबादला, जानिए किसे कहां की मिली जिम्मेदारी…
POLICE TRANSFER : अनूपपुर, 22 जून I मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में पुलिस महकमे में एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है. पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है, जो पिछले पांच वर्षों से एक ही थाने में जमे हुए थे. विभागीय संतुलन और कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में उठाए गए इस कदम में जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ 112 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया गया है.
इस तबादला सूची में 3 उप निरीक्षक (SI), 33 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 40 प्रधान आरक्षक और 36 आरक्षक शामिल हैं. सभी को अस्थायी रूप से जिले के अन्य थानों और चौकियों में भेजा गया है. यह कदम प्रभारी मंत्री के परामर्श और विभागीय नियमों के अनुरूप पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है.




[metaslider id="133"]
