[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग बालिका का आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर पुलिस ने एक नाबालिग बालिका का आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर पीड़िता का नग्न फोटो वायरल कर दिया था और पीड़िता को धमकी दे रहे थे ।पुलिस ने बताया कि आरोपी इंस्टाग्राम आइडी tannyyy_01._ के धारक थे और उन्होंने पीड़िता का नग्न फोटो वायरल करने के लिए उसे धमकी दे रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 94/2025 धारा- 296, 351(2) बीएनएस, 14, 15 पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीबद्ध किया था । पुलिस ने आरोपियों की पहचान दीपक बैरागी, सिमरन अजनारे और एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक के रूप में की है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तीन मोबाइल फोन भी जप्त किए हैं । इस मामले में थाना गोलबाजार प्रभारी निरीक्षक अर्चना धुरंधर, उपनिरीक्षक पुने सिंह जुर्री, आरक्षक 1164 संदीप तिवारी, आरक्षक 327 अभिलाष नायर एवं टीजीआर 1497 कृषि तांडी की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

[metaslider id="133"]