[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

Hrithik Roshan का नया अंदाज ‘War 2’ में बना चर्चा का केंद्र, Anita Shroff Adajania ने किए दिलचस्प खुलासे

मुंबई। बॉलीवुड के सबसे चार्मिंग और करिश्माई स्टार्स में गिने जाने वाले ऋतिक रोशन एक बार फिर वाईआरएफ स्पाय यूनिवर्स में सुपर-स्पाय कबीर के अवतार में लौट रहे हैं। वॉर 2 के टीज़र के साथ ही ऋतिक का नया स्टाइलिश और कूल लुक इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। इस लुक के पीछे जिनका सबसे बड़ा हाथ है, वह हैं फिल्म की कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर अनाइता श्रॉफ अदजानिया।अनाइता ने खुलासा किया है कि वॉर 2 में ऋतिक के किरदार कबीर को और भी ज्यादा ‘मैग्नेटिक’ यानी आकर्षक और इन्टेंस लुक देने की खास कोशिश की गई है। यह सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं है यह पूरी पर्सनैलिटी को एक नए स्तर पर ले जाने की कहानी है।

अनाइता ने बताया, “हमने इस बार कबीर को एक ऐसा लुक देने की कोशिश की है जो उसके इमोशनल पहलुओं को भी सामने लाए। उसकी पर्सनैलिटी में अब एक अलग तरह की परिपक्वता और रफनेस है, लेकिन फिर भी वो एलिगेंस और शार्पनेस बनी हुई है, जो ऋतिक को खास बनाती है।” उन्होंने यह भी बताया कि इस बार ऋतिक के लुक में पतले, फ्लोई फैब्रिक्स, न्यूट्रल टोन, और एक अनफिल्टर्ड अप्रोच अपनाई गई है। कुछ ऐसा जैसे सुपरहीरो बिना कॉस्ट्यूम के साधारण कपड़ों में भी एक शानदार आभा।
अनाइता कहती हैं, “ऋतिक के साथ काम करना हमेशा एक्साइटिंग रहा है। हमने वॉर में जो बेस तैयार किया था, उसी को और आगे बढ़ाया है। उनके हेयरकट से लेकर उनके कैरी करने के अंदाज़ तक सब कुछ सोचा-समझा गया है ताकि कबीर का किरदार सिर्फ दिखे नहीं, बल्कि महसूस हो।”

एनटीआर और कियारा के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे ऋतिक

वॉर 2 का निर्देशन कर रहे हैं अयान मुखर्जी और इसका निर्माण किया है आदित्य चोपड़ा ने। इस बार ऋतिक के सामने होंगे साउथ के मेगास्टार एनटीआर जूनियर, जो अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और मास अपील के लिए जाने जाते हैं। वहीं, फिल्म की फीमेल लीड हैं कियारा आडवाणी, जो अपने ग्लैमर और अभिनय से कबीर की दुनिया में एक नया रंग भरेंगी। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और यह हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी उपलब्ध होगी। वॉर 2 सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं, बल्कि एक विज़ुअल और इमोशनल एक्सपीरियंस बनने जा रही है।

[metaslider id="133"]