[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

पुलिस ने नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने वाले आरोपी मुकेश साहू को किया गिरफ्तार

रायपुर,16 जून (वेदांत समाचार)। रायपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने वाले आरोपी मुकेश कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने थाना आजाद चौक निवासी एक प्रार्थिया से 5 लाख 38 हजार रुपये की ठगी की थी।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मुकेश कुमार साहू नामक व्यक्ति ने उसे ऑनलाइन विवाह का प्रस्ताव दिया था और स्वयं को एसईसीएल में कलर्क के पद पर कार्यरत बताया था। इसके बाद उसने प्रार्थिया को नौकरी लगाने का झांसा देकर अलग-अलग किश्तों में 5 लाख 38 हजार रुपये प्राप्त किए थे ।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 72/25 धारा 318(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस ने आरोपी की पतासाजी की और उसके मोबाइल नंबर का तकनीकी विश्लेषण किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 25 हजार रुपये नगदी और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए ।

गिरफ्तार आरोपी मुकेश कुमार साहू पिता स्व. रतिराम साहू उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम थेंगू थाना कोरबा जिला कोरबा हाल पता किलेपाल थाना कोडेनाल जिला जगदलपुर छत्तीसगढ़ का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की और उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया ।

[metaslider id="133"]