[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

छत्तीसगढ़ में गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव, जानें नई समय सारिणी

रायपुर,16जून 2025(वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ में नए शिक्षा सत्र की शुरुआत 16 जून से हो गई है, लेकिन गर्मी की तीव्रता को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया है। यह बदलाव अस्थायी रूप से किया गया है और 17 जून से 21 जून 2025 तक लागू रहेगा ।

स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर कहा है कि इस अवधि के दौरान सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त और निजी स्कूलों में कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11 बजे तक ही लगेंगी। हालांकि, मानसून के आगमन के बाद या परिस्थितियों में बदलाव के अनुसार, समय में पुनः संशोधन किया जा सकता है ।

आमतौर पर स्कूलों की कक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे या 3 बजे तक चलती हैं, लेकिन गर्मी की तीव्रता को देखते हुए यह बदलाव किया गया है। नया शिक्षा सत्र 16 जून 2025 से शुरू हो चुका है, लेकिन विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर न पड़े, इसलिए अस्थायी रूप से स्कूलों के समय में यह बदलाव किया गया है ।

23 जून 2025 से सभी स्कूलों की कक्षाएं पहले की तरह सामान्य समय पर संचालित की जाएंगी। छात्र-छात्राओं और अभिभावकों से अपील की गई है कि वे इस अस्थायी व्यवस्था के अनुसार स्कूल पहुंचने की तैयारी करें ।

[metaslider id="133"]