[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

बड़ी खबर : अहमदाबाद विमान हादसे पर टाटा ग्रुप का बड़ा ऐलान, मरने वाले हर व्यक्ति के परिवार को देंगे ₹1 करोड़ की सहायता

टाटा ग्रुप ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को ₹1 करोड़ की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। टाटा ग्रुप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए एक पोस्ट में ऐलान किया है कि ‘हम घायलों का मेडिकल खर्च भी उठाएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें सारी जरूरी देखभाल और सहायता मिले।

इसके अलावा हम बी जे मेडिकल के छात्रावास के निर्माण में सहायता प्रदान करेंगे।’

घटना पर जताया दुख

टाटा ग्रुप की ओर टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा है कि ‘एयर इंडिया फ्लाइट 171 से जुड़ी दुखद घटना से हम बहुत दुखी हैं। इस समय हम जो दुख महसूस कर रहे हैं, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और जो घायल हुए हैं।’
चंद्रशेखरन नेकहा कि ‘हम इस अकल्पनीय समय में प्रभावित परिवारों और समुदायों के साथ खड़े हैं।’

कब हुआ हादसा

अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान AI171 आज दोपहर उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 232 यात्री और 10 चालक दल के सदस्य सवार थे। विमान अपनी उड़ान के दौरान अधिकतम 174 नॉट (322 किमी/घंटा) की गति ही प्राप्त कर सका। रिपोर्ट्स के अनुसार उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद पायलट ने कथित तौर पर संकट का संकेत जारी किया। शुरुआती मेडे कॉल के बाद कॉकपिट और एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के बीच कोई और संवाद नहीं हुआ।

[metaslider id="133"]