[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

ब्रेकिंग न्यूज़:यूट्यूबर ने सड़क पर खुलेआम फ्री में बीयर बांटी, पुलिस ने निकाली हेकड़ी…

जयपुर,12जून 2025: जयपुर में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और यूट्यूबर लप्पू सचिन उर्फ सचिन सेन ने सारी हदें पार करते हुए बीच सड़क पर लोगों को फ्री में बीयर और शराब पिला दिया. वो भी निर्जला एकादशी के दिन. लोगों को रोककर फ्री में बीयर और शराब बांटने का वीडियो भी बनाया और उसे अपने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. धार्मिक संगठनों के विरोध के बाद जयपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी सचिन सेन उर्फ लप्पू सचिन और उसके छह साथियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना जयपुर के मानसरोवर इलाके की है, जहां निर्जला एकादशी के दिन कुछ युवक स्कॉर्पियो गाड़ी में बीयर और शराब की बोतलें लेकर निकले. धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हुए उन्होंने राह चलते वाहन चालकों को रुकवाया और फ्री में शराब परोसी.

वहीं खड़े होकर पीने के लिए उकसाया और पूरी घटना की वीडियो भी बनाया. पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण दिगंत आनंद ने बताया कि शहर की सड़कों पर शराब बांटने का वीडियो सामने आया था. जिसके आधार पर मानसरोवर थाना पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रही स्कोर्पियो गाड़ी के नम्बर के आधार पर मालिक की तलाश की. वीडियो को वायरल करने वाले मुख्य आरोपी लप्पू सचिन उर्फ सचिन सेन से पूछताछ हुई. इसके आधार पर उसका सहयोग करने वाले उसके साथी प्रदीप कड़वासरा, विकास वर्मा, अभिषेक निर्मल, सुनील कुमार, आदित्य महरिया और अंकित को गिरफ्तार किया गया. वहीं पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि निर्जला एकादशी पर्व पर आमजन द्वारा जल/शरबत वितरण किया जाता है, लेकिन हमने यह वीडियो किसी आमजन की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं बनाया बल्कि सोशल मीडिया पर फालोवर्स बढ़ाने के लिए बनाया था. उस दिन निर्जला एकादशी पूर्व होने के कारण आमजन की भावनाओं को ठेस पहुंच गई, जिसके लिए हम सभी माफी मांगते हैं.

[metaslider id="133"]