[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

पहली फिल्म के लिए 100 रुपये भी नहीं मिले थे, 3 लोगों ने मिलकर चुकाई थी धर्मेंद्र की फीस

मुंबई : हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र बॉलीवुड के उन एक्टर्स में शामिल हैं जिन्होंने अपनी अदाकारी के दम पर सीधे फैंस के दिलों में जगह बनाई. धर्मेंद्र ने आज से 65 साल पहले बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी. 90 के दशक तक वो बड़े पर्दे पर छाए रहे. उनका जलवा हर दौर में देखने को मिला. 60 के दशक के अंत में डेब्यू करने वाले धर्मेंद्र अब भी फिल्मी दुनिया में एक्टिव हैं.

अब एक फिल्म के लिए दिग्गज एक्टर करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं, लेकिन आप उनकी पहली फिल्म की फीस जानकर हैरान हो जाएंगे. उन्हें अपनी डेब्यू पिक्चर के लिए 100 रुपये भी नहीं दिए गए थे. वहीं अभिनेता को जो फीस दी गई थी वो भी तीन लोगों ने मिलकर चुकाई थी.

धर्मेंद्र को मिले थे सिर्फ 51 रुपये
अपनी पहली पिक्चर की फीस से जुड़ा किस्सा धर्मेंद्र खुद कई दफा सुना चुके हैं. उन्होंने ये खुलासा ‘डांस दीवाने’ नाम के रियलिटी शो पर किया था. इसके अलावा पत्रकार प्रभु चावला के साथ बातचीत में भी वो अपनी पहली फिल्म की फीस का जिक्र कर चुके हैं. उन्होंने बताया था कि एक बार वो अर्जुन हिंगोरानी से मिले थे तो उन्होंने अपनी फिल्म में उन्हें लेने का वादा किया था.

धर्मेंद्र की पहली फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ के डायरेक्टर अर्जुन हिंगोरानी ही थे. धर्मेंद्र ने बताया था, ”जब मैं उनसे मिला तो मुझे ये लगा कि चलो मुझे आज 5 हजार रुपये साइनिंग अमाउंट मिलेगा, लेकिन जो वहां पर तीन लोग बैठे थे उन्होंने अपनी जेब से 17-17 रुपये ही निकाले और मुझे साइनिंग अमाउंट 51 रुपये मिले.” हालांकि धर्मेंद्र ने कहा था कि उन 51 रुपयों को मैं अपने लिए लकी मानता हूं.

51 रुपये का क्या किया?
51 रुपये आज से 65 साल पहले के हिसाब से बहुत बड़ी रकम हुआ करती थी. धर्मेन्द्र भी बिल्कुल नए थे और अपनी पहली फिल्म की तलाश में घूम रहे थे. पंजाब में जन्मे धर्मेंद्र एक्टर बनने की चाह लिए मुंबई आए थे. उनके पास रहने खाने का कोई ढंग का ठिकाना नहीं था. जब उन्हें 51 रुपये मिले तो अभिनेता एक होटल गए और पेट भरके खाना खाया. इसके बाद शाम को अपने दोस्तों के साथ बैठकर उन्होंने जमकर पार्टी की थी.

[metaslider id="133"]