[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

आर्मी ऑफिसर निकलीं खान सर की पत्नी? वायरल वीडियो ने काटा बवाल, क्या है सच्चाई ?

Khan Sir wife in Indian Army ?: बिहार के मशहूर खान सर इस वक्त अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं। उनकी शादी तो कुछ दिनों पहले ही हो चुकी है लेकिन अब रिसेप्शन की तस्वीरों ने कहर ढा दिया है। खान सर की पत्नी को लेकर हर बात जानना चाहते हैं।उनका नाम एएस खान है और देखने वाली बात होगी कि वो कब खुद सामने आकर मीडिया से बात करेंगी। खान सर की पत्नी को लेकर कई बातें हो रही हैं और उनको नौकरी को लेकर भी लोग बातें कर रहे हैं। लेकिन एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तब धमाका कर दिया जब एक शख्स ने दावा किया कि खान सर की पत्नी एक आर्मी ऑफिसर हैं।

जी हां, वायरल हो रहे इस वीडियो को unboxbharatnews नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया गया है। इस वीडियो में शख्स कह रहा है, ”ये तो प्राउड मोमेंट है, ये गर्व की बात है कि उनकी जो पत्नी है वो फौज में है। ऐसा थोड़े है कि जो लड़कियां फौज में होती हैं उनकी शादी नहीं होती।”खान सर की पत्नी फौज में हैं इसको लेकर अभी तक किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि ये जरूर चर्चा में है कि खान सर की पत्नी सरकारी नौकरी करती हैं। वो किस डिपार्टमेंट में हैं इसको लेकर सच्चाई का पता नहीं चल पाया है। वायरल वीडियो में आर्मी ऑफिसर का दावा कर रहा शख्स बेबुनियाद बातें कर रहा है.

और इसका फिल्मीबीट किसी तरह से दावा नहीं करता है। देखने वाली बात होगी कि खान सर की पत्नी को लेकर पूरे खुलासे कब तक होगे। फिलहाल शादी के बाद उनकी तस्वीरों ने इंटरनेट पर धमाका किया हुआ है और लोग उनको काफी पसंद कर रहे हैं। लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ”खान सर का भी सपना था फौज मे ही जाने का।” एक ने लिखा, ”खुद नहीं जा पाए तो पत्नी को ढूंढ लिया।” एक ने लिखा, ”सेल्यूट खान मैम।” एक ने लिखा, ”गर्व की बात है।” एक ने लिखा, ”दोनों को मुबारकबाद।” एक ने लिखा, ”अरे भाई सर का सपना भी था।” इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

[metaslider id="133"]