[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

कोरबा ब्रेकिंग :गरुड़ नगर कॉलोनी के पास सेंटर वर्कशॉप रोड में एक नई थार कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पलट गई

कोरबा,08जून 2025(वेदांत समाचार)। कोलफील्ड्स गेवरा में गरुड़ नगर कॉलोनी के पास सेंटर वर्कशॉप रोड में एक नई थार कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पलट गई। राहगीरों ने बताया कि यह दुर्घटना देर रात की हो सकती है। हादसा क्यों हुआ और इसमें कितने लोग घायल हुए, यह जानकारी स्थानीय पुलिस जुटा रही है।

स्थानीय सूत्रों ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त थार को देखने से ऐसा लगता है कि यह हाल में ही खरीदी गई थी। दिन रात्रि को इस इलाके में आवाज के दौरान यह वहां हादसे का शिकार हो गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई, जिसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई है। मध्य रात्रि को हुए हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं और वे लोग कौन थे, इसकी पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है। लेकिन घटना को लेकर अटकलें लगाई जा रही है कि शराब के नशे में चालक के होने की वजह से यह सब हुआ होगा। लोगों से मिला प्राथमिक सूचना के आधार पर दीपिका पुलिस इस मामले में आवश्यक जानकारी जुटाने में लगी हुई है। पुलिस ने वाहन चालकों से से अपील है कि वे तेज गति से वाहन न चलाएं, ड्राइविंग के दौरान सावधानी रखें, सीट बेल्ट अवश्य पहनें और रात में विशेष सतर्कता बरतें।

[metaslider id="133"]