[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

बैंक के ग्राहक पैसे भेजते या लेते हैं, तो आपके लिए एक जरूरी जानकारी UPI सेवाएं बंद रहेंगी

नई दिल्ली: अगर आप HDFC बैंक के ग्राहक हैं और UPI के जरिए पैसे भेजते या लेते हैं, तो आपके लिए एक जरूरी जानकारी है। HDFC बैंक ने बताया है कि 8 जून 2025 को सुबह 2:30 बजे से सुबह 6:30 बजे तक, यानी चार घंटे तक, उसकी UPI सेवाएं बंद रहेंगी। यह बंदी इसलिए की जा रही है क्योंकि बैंक अपने सिस्टम को अपग्रेड कर रहा है, ताकि आने वाले समय में आपको और बेहतर और तेज सर्विस मिल सके।

कौन-कौन सी सेवाएं नहीं चलेंगी?
-इस दौरान HDFC बैंक की UPI सेवा पूरी तरह बंद रहेगी।
-HDFC के सेविंग और करंट अकाउंट से UPI ट्रांजैक्शन नहीं होंगे।
-RuPay क्रेडिट कार्ड से किए जाने वाले UPI पेमेंट भी नहीं होंगे।
-PhonePe, Google Pay, Paytm जैसे थर्ड-पार्टी ऐप से भी HDFC अकाउंट लिंक UPI पेमेंट्स नहीं होंगे। ऑनलाइन शॉपिंग या दुकानों पर किए जाने वाले UPI पेमेंट भी प्रभावित रहेंगे।

क्या काम करेगा?
बैंक ने बताया है कि बाकी सभी सेवाएं जैसे डेबिट/क्रेडिट कार्ड से पेमेंट, नेट बैंकिंग (जहां UPI की जरूरत न हो) और PayZapp वॉलेट जैसी सेवाएं पहले की तरह चलती रहेंगी।

ग्राहकों से क्या अपील की गई है?
बैंक ने कहा है कि जिन लोगों को जरूरी पेमेंट या लेन-देन करना है, वे इसे 8 जून की सुबह 2:30 बजे से पहले या फिर 6:30 बजे के बाद कर लें, ताकि कोई परेशानी न हो।

पहले भी हो चुकी है ऐसी बंदी
ऐसा पहली बार नहीं हो रहा। इससे पहले भी HDFC बैंक ने 9 और 10 मई को सिस्टम मेंटेनेंस के लिए कुछ घंटों तक डिजिटल सेवाएं बंद की थीं। बैंक का कहना है कि यह प्रक्रिया जरूरी है ताकि ग्राहकों को आगे चलकर और बेहतर, तेज और सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग सेवा मिल सके।

[metaslider id="133"]