[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

दुर्ग के ग्राम कनारी में चल रही एक अवैध गुटका-सुपारी फैक्ट्री पर पड़ी प्रशासन की रेड 52 हजार किलो माल जब्त कारखाना सील…

दुर्ग,07जून 2025(वेदांत समाचार): दुर्ग के ग्राम कनारी में चल रही एक अवैध गुटखा-सुपारी फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर को मिली शिकायत के बाद खाद एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री में दबिश दी। इस दौरान 52,500 किलो सुपारी जब्त की गई, जिसकी कीमत डेढ़ करोड़ से भी ज्यादा बताई जा रही है। फैक्ट्री संचालक गुरमुख जुमनानी के पास वैध लाइसेंस नहीं मिला, जिसके चलते विभाग ने फैक्ट्री को सील कर दिया है।

[metaslider id="133"]