[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

‘अनुपमा’ में शादी के 1 दिन बाद विधवा हुई ‘काव्या की बेटी’, रियल लाइफ में ग्लैमर देख खो बैठेंगे होश

मुंबई : स्टार प्लस का पॉपुलर टीवी शो ‘अनुपमा’ एक बार फिर चर्चा में है. वजह है नए ट्विस्ट एंड टर्न्स. जिसके बाद ‘अनुपमा’ यानी रुपाली गांगुली अपना परिवार छोड़ मुंबई पहुंच गई हैं. दरअसल ड्रग्स ओवरडोज के चलते माही के पति आर्यन की मौत हो जाती है. जिसका जिम्मेदार अनुपमा को ठहराया गया और फिर वो चली गईं. दरअसल शो में माही वनराज और काव्या की बेटी का रोल कर रही हैं. हालांकि, मदालसा शर्मा पहले ही शो को टाटा बाय बाय बोल चुकी हैं.

इस पॉपुलर शो में स्पृहा चटर्जी माही का रोल कर रही हैं. यह रोल शुरुआत में नेगेटिव दिखाया गया था. हालांकि, शादी से पहले एक पॉजिटिव टच दिया गया. पर शादी के एक दिन बाद विधवा हुई काव्या की बेटी का लुक भी बदलने वाला है. शो में काव्या की बेटी अब अनुपमा की राही की मुश्किलें बढ़ाती नजर आएगी. दरअसल स्पृहा चटर्जी की कुछ वक्त पहले ही शो में एंट्री हुई थी. जो लीप के बाद माही का किरदार निभाती दिख रही हैं. हालांकि एक्ट्रेस का यह पहला शो है, जिसमें नेगेटिव रोल करके काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा है.

शो में भोली भाली दिखने वाली यह लड़की रियल लाइफ में बेहद ग्लैमरस हैं. इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं. लेकिन दूसरे एक्टर्स की तुलना में उनके ज्यादा फॉलोअर्स नहीं हैं. पर फैन्स को अपने पल-पल की अपडेट देती हैं.

अनुपमा की ‘माही’ इंस्टाग्राम पर एक से बढ़कर एक ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती हैं. जिसपर लोग भर-भरकर प्यार भी लुटाते हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है. हालांकि, स्पृहा चटर्जी रील्स की काफी शौकीन हैं. अनुपमा में एंट्री से पहले इंस्टाग्राम पर अलग-अलग वीडियो शेयर करती रहती थीं. काव्या की माही शो के दूसरे एक्टर्स को भी अपने स्टाइल से टक्कर देती हैं.

वैसे तो मदालसा शर्मा अब शो का हिस्सा नहीं हैं. लेकिन होती तो माही यानी स्पृहा चटर्जी पर भारी पड़तीं. शो में दोनों का किरदार नेगेटिव रखा गया है. ऐसा लगता है कि शो में माही के लिए आगे भी कुछ ऐसा ही प्लान किया गया है. स्पृहा चटर्जी एक बार फिर नए लुक में छा गईं है.

[metaslider id="133"]