[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

जांजगीर: हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के अतिशेष व्याख्याताओं की काउंसिलिंग का हुआ आयोजन, स्कूल चयन के पश्चात दिया गया पदस्थापना आदेश पत्र

जांजगीर-चांपा 03 जून 2025 । राज्य शासन के निर्देशानुसार आज जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में जिले के हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में पदस्थ अतिशेष व्याख्याताओं की काउंसिलिंग प्रक्रिया आयोजित की गई।

जिला शिक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार भारद्वाज ने बताया कि कुल 91 अतिशेष व्याख्याताओं की काउंसिलिंग की गई। प्रक्रिया की शुरुआत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्याख्याताओं की काउंसिलिंग से हुई। इसके पश्चात महिला एवं पुरुष व्याख्याताओं की काउंसिलिंग की गई। वरिष्ठता के आधार पर व्याख्याताओं को विद्यालय चयन का अवसर दिया गया और चयन के तत्काल पश्चात उन्हें उनके चयनित विद्यालय में पदस्थापना का आदेश पत्र प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि काउंसिलिंग की प्रक्रिया शासन के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न की गई है। इस अवसर पर एसडीएम जांजगीर सुब्रत प्रधान, एसडीएम अकलतरा विक्रांत अंचल, डीएमसी आर के तिवारी सहित सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

[metaslider id="133"]