[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

छत्तीसगढ़ में सबसे महंगी सब्जी जिसकी कीमत आज ₹2000 किलो है इस जिले के जंगलों में मिल रहे हैं जोछत्तीसगढ़ में सबसे महंगी सब्जी जिसकी कीमत आज ₹2000 किलो है इस जिले के जंगलों में मिल रहे हैं जो…

पेंड्रा,03जून 2025(वेदांत समाचार)। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के जंगलों में इस साल पूटू की आमद पहले से शुरू हो गई है। पूटू एक विशेष प्रकार का मशरूम है, जिसे रुगड़ा या बोड़ा भी कहा जाता है। यह साल और सरई के जंगलों की भुरभुरी मिट्टी में प्राकृतिक रूप से उगता है।

वर्तमान में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और उमस भरी गर्मी का मौसम चल रहा है। इसी मौसम में यह कीमती सब्जी जमीन से बाहर निकलती है। आमतौर पर जून के अंत में मिलने वाली यह सब्जी इस बार करीब 20 दिन पहले ही मिलनी शुरू हो गई है। बाजार में ये 2000 रुपए किलो बिक रही है।

वर्तमान में गांव की महिलाएं और बच्चे लकड़ी की मदद से इसे जमीन से निकाल रहे हैं। फिलहाल ग्रामीण इसे अपने उपभोग के लिए इकट्ठा कर रहे हैं। आने वाले दिनों में जब यह बाजार में पहुंचेगा, तो ग्रामीणों के लिए आय का एक प्रमुख स्रोत बन जाएगा।

[metaslider id="133"]