[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

KORBA NEWS:साइबर फ्रॉड प्रोटेक्शन जागरूकता पर जेसीआई एवं चैम्बर द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन…

कोरबा,01जून 2025(वेदांत समाचार)। साइबर फ्रॉड प्रोटेक्शन एवं जागरूकता के विषय में जेसीआई कोरबा सेंट्रल एवं चैम्बर ऑ$फ कॉमर्स कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार 27 मई को चैम्बर भवन में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों एवं आमजनों में साइबर फ्रॉड बचाव के बारे में जागरूकता एवं जानकारी प्रदान करना था।इसमें कोरबा साइबर सेल की टीम ने उपस्थित लोगों को विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड के बारे में बताया; साथ ही यह भी बताया गया कि इनसे कैसे बचा जा सकता है साइबर सेल की टीम ने यह बताया कि अगर कोई साइबर ठगी का शिकार होता है तो नुकसान से बचने के लिए किस फोरम में शिकायत दर्ज करना है व प्राथमिक रोकथाम के तौर पर क्या कदम उठाना है लगभग 70 से अधिक लोगों ने इस प्रशिक्षण का लाभ लिया इस कार्यक्रम के दौरान चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल, जेसीस के पूर्व अध्यक्ष ई. राज अग्रवाल, आनंद रैकवार, आशीष टमकोरिया, आनंद अग्रवाल, दोनों संस्थानों के अध्यक्ष जेसी सी.ए. अभिषेक अग्रवाल एवं योगेश जैन, कार्यक्रम निदेशक जेसी मोहित सिंघल सहित दोनों संस्थाओं के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। यह जानकारी जेसीआई के सचिव सी.ए. अंकित अग्रवाल ने दिया है

[metaslider id="133"]