[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

SECL मानिकपुर खदान में हादसा : तेज रफ्तार में चल रही डंपर के 2 पहिए अलग, ड्राइवर घायल

कोरबा, 22 मई (वेदांत समाचार) I कोरबा के SECL मानिकपुर खदान में बुधवार रात 12 बजे एक होल पैक डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में डंपर का पिछला हिस्सा अलग हो गया और ड्राइवर त्रिभुवन राज घायल हो गए।

घटना के समय डंपर तेज गति से चल रहा था। ज्वाइंट होल पैक टूटने से वाहन के पिछले दो पहिए अलग होकर गोल-गोल घूमने लगे। चालक त्रिभुवन राज किसी तरह वाहन से नीचे उतरे। उन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तेज रफ्तार के कारण डंपर के पहिए फेंका गए।

तेज रफ्तार के कारण डंपर के पहिए फेंका गए।

पहले भी हो चुकी है घटनाएं

सूचना मिलते ही एसईसीएल के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मानिकपुर खदान में यह पहला हादसा नहीं है। इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें जानें भी गई हैं। इस घटना से खदान की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

[metaslider id="133"]