[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

कॉलोनी में युवक ने घर में घुसकर युवती से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

शहर की एक कॉलोनी में युवक ने घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। मामला अगस्त 2024 का है। आरोपी फिर से पीड़िता का ब्लैकमेल कर उससे संबंध बनाने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मिली.

यमुनानगर : शहर की एक कॉलोनी में युवक ने घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। मामला अगस्त 2024 का है। आरोपी फिर से पीड़िता का ब्लैकमेल कर उससे संबंध बनाने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार शहर की एक कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी अमन नामक युवक के साथ जान पहचान थी। 12 अगस्त 2024 को उसके परिवार के सदस्य किसी काम से बाहर गए थे। घर पर वह अकेली थी। इस दौरान आरोपी अमन उसके घर पर आ गया। आरोपी ने उसे घर पर अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी वहां से चला गया। उसने डर के कारण घटना के बारे में किसी को नहीं दिया। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल कर उस पर संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। परेशान होकर उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

[metaslider id="133"]