[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

नागपुर में कथक नृत्य का प्रदर्शन, विशिष्टा श्रीवास्तव रही प्रथम

नागपुर,03 मई 2025। राष्ट्रीय नृत्य स्पर्धा ऑल इंडिया कल्चरल नेशनल डांस फेस्टिवल “नृत्य संस्कृति” 2025 में कोरबा की 9 वर्षीय विशिष्टा श्रीवास्तव ने कथक नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर शहर को गौरवान्वित किया।

यह आयोजन अखिल नटराजन अंतर सांस्कृतिक संघ द्वारा नागपुर में 28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आयोजित किया गया था, जिसमें 500 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। विशिष्टा ने कथक नृत्य में देवी वंदना, चक्कर, परन, भाव, तीन ताल के बोलों और कृष्ण ठुमरी का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।

विशिष्टा कथक नृत्यांगना प्रीती चंद्रा की शिष्या हैं, जिन्होंने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय से कथक में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। विशिष्टा के माता-पिता विजय श्रीवास्तव और रितिका श्रीवास्तव ने उन्हें कथक नृत्य की संस्कृति और महत्व को समझाते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।

विशिष्टा ने अपनी जीत का श्रेय अपने माता-पिता और गुरु को दिया है। उनकी इस उपलब्धि से कोरबा और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन हुआ है।

[metaslider id="133"]