[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

छत्तीसगढ़ की पीडीएस व्यवस्था पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

  • मुख्यमंत्री साय स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में हुए शामिल

रायपुर, 16 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव को पदभार ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी ने छत्तीसगढ़ पृथक राज्य का निर्माण किया। 2003 में जनादेश के बाद डॉ रमन सिंह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनाए गए जिनके नेतृत्व में प्रदेश का तेजी से विकास हुआ। मुझे गर्व होता है यह बताते हुए कि डॉ सिंह के नेतृत्व में प्रदेश में जो पीडीएस व्यवस्था बनाई गई, वह आज पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ पीडीएस व्यवस्था है।

नवनियुक्त अध्यक्ष की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बेहद अनुभवी हैं रायपुर नगर निगम में सभापति और रायपुर विकास निगम के अध्यक्ष का दायित्व भी उन्होंने निभाया है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि यह कॉर्पोरेशन सिर्फ एक संस्था नहीं है, बल्कि सरकार और जनता के बीच विश्वास का सेतु है। यह एकमात्र निगम है जो प्रदेश की 75 प्रतिशत जनता से जुड़ा हुआ है। राशन की एक-एक दुकान की मॉनिटरिंग, वेयर हाउस की निगरानी, समय पर जन-जन तक खाद्यान्न सप्लाई सुनिश्चित करने तक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री अरुण साव, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और नवनियुक्त अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कई मंत्री और विधायक मौजूद रहे, जिनमें शामिल हैं:

  • उपमुख्यमंत्री:
    • विजय शर्मा
  • मंत्री:
    • रामविचार नेताम
    • केदार कश्यप
    • दयालदास बघेल
    • लखनलाल देवांगन
    • श्याम बिहारी जायसवाल
    • लक्ष्मी राजवाड़े
  • विधायक:
    • किरण सिंह देव
    • धरमलाल कौशिक
    • पुन्नूलाल मोहले
    • प्रबोध मिंज
    • अमर अग्रवाल
    • अनुज शर्मा
    • सुशांत शुक्ला
    • राजेश अग्रवाल
    • पुरंदर मिश्रा
  • अन्य उपस्थित:
    • रायपुर महापौर मीनल चौबे
    • राज्य अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी
    • पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पांडेय
    • छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज
    • छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा

[metaslider id="133"]