[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

BREAKING NEWS:शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुसौर पुलिस ने गिरफ्तार…

रायगढ़ ,08अप्रैल 2025 (वेदांत समाचार): रायगढ़ सोशल मीडिया पर जान-पहचान के बाद शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुसौर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र की 28 वर्षीया युवती ने रिपोर्ट लिखाई थी कि वर्ष 2024 में उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से जूट मिल थाना क्षेत्र मीनकेतन पाव (27) से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच फोन पर बातचीत बढ़ी और मीनकेतन ने युवती को शादी का प्रलोभन देना शुरू किया। युवती के अनुसार, 6 अप्रैल को उसके गांव बारात आई थी, जिसमें मीनकेतन भी शामिल था। बारात के दौरान मीनकेतन ने युवती से फोन पर संपर्क किया और घर का पता पूछकर सीधे उसके घर आ पहुंचा। मीनकेतन ने युवती से बातचीत करते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर शादी से साफ इनकार कर दिया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया और टीम बनाकर आरोपी मीनकेतन पाव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

[metaslider id="133"]