[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

’’सुशासन तिहार 2025’’ के सफल आयोजन हेतु जिले मे अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त

0.जिले के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी की अवकाश स्वीकृति को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया


बेमेतरा 07 अप्रैल 2025/- 
राज्य शासन द्वारा ’’सुशासन तिहार 2025’’ के सफल संचालन के उद्देश्य से जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों का समयबद्ध निराकरण करना, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना तथा जिले में विकास कार्यों को गति प्रदान करना है। उक्त अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए जिले के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी की अवकाश स्वीकृति को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। केवल अति आवश्यक एवं आपातकालीन छुट्टियों को इससे बाहर रखा गया है।
      जिला प्रशासन द्वारा निर्देशित किया गया है, कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अधोहस्ताक्षरकर्ता की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे तथा अपने निर्धारित स्थान पर उपस्थित रहकर शासकीय दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करेंगे। प्रशासन ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की है कि वे ’’सुशासन तिहार 2025’’ को एक जनोन्मुखी, प्रभावी एवं परिणामोन्मुख अभियान बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
      बता दें की जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा एवं जनसंवाद को सशक्त बनाने हेतु तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। जिले मे तीन चरणों में होगा आयोजन। आवेदन संग्रहण (8 अप्रैल 11 अप्रैल 2025) तक ग्राम पंचायत मुख्यालयों, नगरीय निकाय कार्यालयों, जनपद पंचायत कार्यालय एवं कॉमन सर्विस सेंटरों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। समाधान पेटियाँ लगाई जाएंगी ताकि आमजन अपनी समस्याएं निःसंकोच लिखकर डाल सकें।

[metaslider id="133"]